फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ राहत शिविर का लिया जायजा, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 04 Aug 2025 10:24 PM IST

प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार की रात सलारपुर स्थित बाढ़ राहत शिविर का जायजा लिया। इस दौरान वह बाढ़ से प्रभावित बच्चों में बिस्किट एवं चॉकलेट का वितरण किया। प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना रात 9.15 बजे विद्या विहार इंटर कालेज पहुंचे। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित महिला एवं पुरुषों से बात की। वह उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रभारी मंत्री में बाढ़ राहत शिविर के प्रत्येक कक्ष में गए एवं मुआयना किया। इसके बाद वह प्राथमिक विद्यालय सलारपुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने बच्चों में बिस्किट एवं चॉकलेट का वितरण किया। प्रभारी मंत्री से अपर जिलाधिकारी फाइनेंस वंदिका श्रीवास्तव ने बातचीत के दौरान बताया कि विद्या विहार इंटर कालेज एवं प्राथमिक विद्यालय सलारपुर में कुल 102 परिवार के 437 लोग हैं। इनमें 169 पुरुष, 155 महिला एवं 113 बच्चे हैं। बुजुर्ग पुरुष छह एवं महिला चार हैं। गर्भवती महिला चार हैं। इसके बाद प्रभारी मंत्री 9.41 बजे निरीक्षण करने के बाद प्रस्थान कर गए। इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी निलेश कुमार स्वर्णकार, नायब तहसीलदार सुलखा वर्मा, राजस्व निरीक्षक हरिचरण, लेखपाल सुभाष यादव व जितेंद्र सिंह सहित आदि उपस्थित थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें