बीएचयू के कंप्यूटर सेंटर के समीप मंगलवार की सुबह एक काले पन्नी में पुतला मिलने की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया है। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने संदिग्ध शव मिलने की सूचना कंट्रोल रूम में दे दी। जिसके बाद बीएचयू प्रोक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल में पता चला कि वो शव नहीं बल्कि एक पुतला है। इसके बाद मौके पर बीएचयू के सफाईकर्मी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और पुतले को उठा कर ले गए। मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।