वाराणसी का अखरी बाईपास चितईपुर मार्ग पिछले कई महीनों से बदहाल स्थिति में पड़ा है। सड़कों पर सीवर का गंदा पानी फैला हुआ है, जिससे स्थानीय जनता और दुकानदार बेहद परेशान हैं। बार-बार शिकायत और गुहार के बावजूद नगर निगम एवं पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है।