काशी वंदन सांस्कृतिक कार्यक्रम में नेपाल से आई प्रख्यात महिला सरोद वादक रूपा न्योपाने का सरोद वादन हुआ जिसमें उन्होंने सर्वप्रथम राग यमन की अवधारणा की जिसमें उन्होंने विलंबित तीन ताल में लय विभिन्न प्रकार के छंद को बजाते हुए तथा द्रुत गति में जोड़ झाला को स्वरूप दिया जिसमें वहां पर बैठे श्रोताओं ने खूब तालियां बजाई तथा अंत में उन्होंने कुछ धुन बजाकर कार्यक्रम को समाप्त किया। इनके साथ तबले पर दिनेश मिश्रा ने बहुत ही कुशल संगत किया तथा श्रोता का अभिवादन लिया।