उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) में जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को भारी संख्या में फोर्स तैनात रही, लेकिन कोई नमाजी यहां इबादत करने नहीं पहुंचा। एहतियातन मस्जिद और कॉलेज गेट पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स, पीएससी और एसीपी, एडीसीपी लेवल के अधिकारियों की मौजूदगी रही। वहीं कॉलेज के आसपास भी पुलिस का पहरा रहा।