फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोजगारपरक कोर्स के लिए 28 व 29 मार्च को साक्षात्कार

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Mar 2025 09:23 PM IST

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय चौकाघाट में अनुसूचित जाति/जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग और इन वर्गों के दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए एक वर्ष का कार्यालय प्रबंधन प्रशिक्षण कोर्स शुरू होगा। अप्रैल से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। सहायक निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि टंकण, आशुलिपि, कंप्यूटर सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सचिवीय पद्धति एवं सामान्य गणित आदि विषयों का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभ्यर्थियों की अर्हता 18 से 35 वर्ष और शैक्षिक योग्यता इंटर उत्तीर्ण होना चाहिए। हाईस्कूल स्तर पर अंग्रेजी विषय अनिवार्य है। प्रवेश लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। महिला अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 28 मार्च और पुरुष अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 29 मार्च को सुबह साढ़े दस बजे होगा। कोचिंग प्रभारी नीलेश कुमार स्वर्णकार के निर्देशन में अनुदेशक प्रशिक्षण देंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें