बुधवार को वसंत कन्या महाविद्यालय के हिंदी विभाग एवं अंतरराष्ट्रीय वैचारिकी समिति द्वारा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी विषय 'हिंदी की वैश्विक स्थिति' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में स्वागत वक्तव्य प्राचार्या प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव ने दिया। उन्होंने कहा कि भारत विश्व गुरु की स्थिति में वापस आ रहा है। भारत ही नहीं विश्व में हिंदी की स्थिति पर विचार-विमर्श करना बहुत अच्छा है। प्रबंधिका उमा भट्टाचार्य ने कहा कि यह आयोजन बहुत ही सुंदर किया गया है। छात्राओं ने हिंदी भाषा का सुंदर वातावरण बनाया है। विश्व पटल पर हिंदी को स्थान दिलाना है। अध्यक्ष प्रोफेसर आनंद वर्धन शर्मा (डायरेक्टर यूजीसी, एमएमटीटीसी, बीएचयू) ने कहा कि हिंदी की वैश्विक स्थिति और प्रवासी हिंदी साहित्य विषय पर आयोजित यह कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा।