वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाना अंतर्गत पांडेयपुर चौराहे पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन कई लोगों को टक्कर मारते हुए पुलिस लाइन के तरफ भाग निकला। उधर, टमाटर विक्रेता शैलपुत्री निवासी कल्लू सोनकर की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ लालपुर मुकदमा दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि कार चालक ने कई वाहनों को टक्कर मारा है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर वाहन चालक व स्वामी की तलाश शुरू कर दी है।