वाराणसी के शिवपुर स्थित एक होटल में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में पत्रकारिता की भूमिका, चुनौतियों और बदलते मीडिया परिदृश्य पर भी चर्चा की गई।