फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्री काशी विश्वनाथ धाम में पहुंचे मंडलायुक्त, निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 27 Feb 2025 12:58 AM IST

महाशिवरात्रि पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में पधारे श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ कराने के लिए अधिकारी निरंतर प्रयासरत रहे। धाम में समय- समय पर भ्रमण कर अधिकारी इंतजामों का जायजा लेते रहे साथ ही श्रद्धालुओं से संवाद कर व्यवस्था के बारे में फीडबैक एवं उनके सुझाव भी लेते रहे। श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दृष्टिगत मंडलायुक्त श्री कौशल राज शर्मा ने बुधवार को सायं काल व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर प्रांगण में भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए प्रबंधों को देखा। मंडलायुक्त ने स्वयं श्रद्धालुओं के साथ कतारबद्ध होकर दर्शन पूजन की व्यवस्था को जांचा। उन्होंने धाम में पधारे श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था को अनवरत जारी रखने और सभी श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से श्री काशी विश्वनाथ महादेव का दर्शन सुलभ कराने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने लाइन में लगे श्रद्धालुओं से बातचीत कर धाम में कराई गई व्यवस्था के बारे में फीडबैक भी लिया। उन्होंने लाइन में लगे श्रद्धालुओं को बिस्कुट वितरित किए, जबकि धाम में पधारे बाल भक्तों को महादेव के आशीर्वाद स्वरुप चॉकलेट, टॉफी बांटे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें