वाराणसी जिले के भेलुपुर थाना क्षेत्र के कूड़ा खाना स्थित बने अस्थाई विसर्जन कुंड में आयोजकों द्वारा मूर्ति का विसर्जन नहीं किया गया। इस पर नाराज लोग धरने पर बैठ गए। मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन आयोजकों को समझाने में जुटी रही। विरोध के बाद छोटी मूर्तियों का विसर्जन शुरू किया गया।