{"_id":"697862b09d53f4bf95056ea0","slug":"two-western-disturbances-impact-punjab-rain-hailstorm-and-cold-wave-alert-2026-01-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब में दो पश्चिमी विक्षोभ का असर: बारिश, ओलावृष्टि और शीतलहर का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में दो पश्चिमी विक्षोभ का असर: बारिश, ओलावृष्टि और शीतलहर का अलर्ट
पंजाब में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ से मौसम के तेवर फिर बदल गए हैं। कई जिलों में बरसात के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं पटियाला में बरसात के साथ ओले गिरे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पहले पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार रात से शुरू हो गया है। इसके चलते राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। बुधवार को भी राज्य में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की चेतावनी दी गई है। 29 और 30 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 31 जनवरी की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ पंजाब में सक्रिय होगा। इसके चलते कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान शीत लहर का प्रभाव भी महसूस होगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। पंजाब में सबसे कम तापमान 3.4 डिग्री के साथ फिरोजपुर में दर्ज किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।