फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी की जयंती पर वाराणसी में कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, सद्भावना दिवस मनाया;video

अभिनव कुमार Updated Thu, 20 Aug 2026 05:03 PM IST

जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार, 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई। इस अवसर पर मैदागिन चौराहे स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेसजनों ने उनकी जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के जीवन और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने देश को इक्कीसवीं सदी में ले जाने का सपना देखा था। राजीव गांधी ने विज्ञान, तकनीक, शिक्षा, संचार और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने युवाओं को देश की शक्ति मानते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। कांग्रेसजनों ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता की सबसे बड़ी ताकत आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और सद्भाव है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें