जल शक्ति मंत्रालय - राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा चलाए जा रहे गंगा स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को नमामि गंगे के स्वयंसेवी सदस्यों ने अस्सी घाट पर तुर्की से पधारे विदेशी पर्यटकों एवं जन सामान्य के साथ सदानीरा के तट की सफाई और जागरूकता करके ' निर्मल गंगा - जन भागीदारी अभियान' का आवाह्न किया। गंगा मात्र एक जल धारा नहीं, वरन् भारतवर्ष की जीवन धारा है।