फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बच्चों ने बजाई थाली, महंगाई का किया विरोध; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sun, 08 Mar 2026 12:40 PM IST

लगातार बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर के दामों में हो रही भारी बढ़ोतरी के विरोध में आज वार्ड नंबर 23 सीर गोवर्धनपुर में समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर को माला पहनाकर “अलविदा” कहा गया और यह संदेश दिया गया कि महंगाई के कारण आम जनता को फिर से चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर होना पड़ रहा है। समाजवादी पार्टी के बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी महानगर अध्यक्ष अमन यादव ने बताया कि वर्ष 2014 में कांग्रेस (यूपीए) सरकार के समय घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 410 रुपये थी, जो आज बढ़कर करीब 916 रुपये तक पहुंच गई है। लगातार बढ़ती महंगाई के कारण आम लोगों के लिए रसोई चलाना, बच्चों की शिक्षा और दवाइयों का खर्च उठाना बेहद कठिन होता जा रहा है। अमन यादव ने कहा कि 2014 में बड़े-बड़े वादों और “बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार” जैसे नारों के साथ सत्ता में आई सरकार आज महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग की कमर टूट चुकी है और सरकार को तुरंत जनता को राहत देने के लिए कदम उठाने चाहिए। इस प्रदर्शन में दीपा यादव, कुमकुम, कलावती देवी, बंदना, माघुरी, ऊषा, अंकित सहित कई स्थानीय महिलाएं, बच्चे और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने थाली और बर्तन बजाकर तथा पोस्टर-बैनर के माध्यम से सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें