वाराणसी में कबीरचौरा स्थित जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से शुक्रवार देर शाम नवजात बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में नवजात के पिता ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की है। रात 10:55 बजे तक कोतवाली थाने की पुलिस महिला अस्पताल पहुंच कर ऑपरेशन करने वाली महिला डॉक्टर समेत डिलीवरी के वक्त मौजूद अन्य कर्मचारियों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही थी।