मौत पर मातम की बहुत सी तस्वीरें आपने देखी होंगी लेकिन अगर आपको मौत पर ढ़ोल नगाड़े बजते हुए देखना हो तो काशी आ जाइए। यहां शव यात्रा में आपको उत्सव दिखाई देगा। कहा जाता है कि यहां पर होने वाली मृत्यु पर भी उत्सव मनाया जाता है क्यों मौत के बाद शव शिव में लीन होता है और इस भाव को दर्शाया भी जाता है। महादेव भक्तों को यहां तारक मंत्र देते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।