{"_id":"673e0a8001d3e9108a090245","slug":"snake-found-in-ac-coach-of-janshatabdi-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2338043-2024-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: रानी कमलापति से जबलपुर आने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस के AC कोच में निकला सांप, यात्रियों में भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: रानी कमलापति से जबलपुर आने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस के AC कोच में निकला सांप, यात्रियों में भगदड़
रानी कमलापति स्टेशन से जबलपुर आने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में सांप निकलने से यात्रियों में भगदड़ की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर रेलवे कर्मचारियों ने कोच को लॉक कर सभी यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट कर दिया। इसके बाद जैसे ही ट्रेन जबलपुर पहुंची तो वहां पहले मौजूद सर्प विशेषज्ञ ने सांप को पकड़ लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रानी कमलापति स्टेशन से जबलपुर आने के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस शाम 5.45 बजे रवाना हुई थी। ट्रेन करीब 11.30 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचती है। इससे पहले नरसिंहपुर के पास एक यात्री ने एसी कोर्ट सी-वन में सीट के ऊपर बने लगेज की रैक पर सांप बैठा देखा तो घबरा गया। कोच में सांप होने की खबर आग की तरफ फैल गई और यात्रियों में भगदड़ मच गई।
एसी कोर्ट में सांप मिलने की खबर के बाद रेलवे कर्मचारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेन के इस कोच को लॉक कर सभी यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट कर दिया। इसके बाद ट्रेन के जबलपुर पहुंचने पर सर्प विशेषज्ञ ने सांप का पकड़ लिया। सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने कहना है कि ऐसी घटना पूर्व में भी घटित हुई है। मामले की जांच के निर्देष जारी किए गए हैं। किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा ऐसा तो नहीं किया जा रहा है, इस संबंध में जांच के निर्देश आरपीएफ को दिए गए हैं। सफाई कर्मचारियों को भी निर्देश दिए हैं कि सफाई के दौरान कोच का खास ध्यान रखा जाए। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।