सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने पर दो लोगों के खिलाफ चौबेपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एडीसीपी नीतू कात्यान ने बताया कि सोशल मीडिया पर असामाजिक तत्वों द्वारा भ्रामक तथा समाज में विद्वेष फैलाकर कानून व्यवस्था को बिगाड़ने को लेकर फेसबुक पर वर्ग विशेष व सामाजिक संगठनों के विरूद्ध अशोभनीय टिप्पणी व पोस्ट कराने वाले राजेश सिंह राजपूत व शिवशंकर राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।