सावन का महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय है। शिवभक्तों के लिए यह पूरा महीना किसी उत्सव से कम नहीं होता है। इस बीच में बीएचयू शोधछात्र व गोल्ड मेडलिस्ट सतीश कुमार पटेल ने भगवान शिव का एक प्रतीकात्मक पार्थिव-लिंग रूप को चित्रित किया। जो कि जलरंग से पेपर पर ब्रश की सहायता से 48 सेकेंड में बनाया है। यह अब तक की उनकी 5वीं सबसे छोटी पेंटिंग है, जिसको वह वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भेजेंगे।