जिला प्रशासन की पहल पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में दिल्ली से पधारी रितु शर्मा और वैष्णवी का भरतनाट्यम नृत्य का कार्यक्रम हुआ। उन्होंने सर्वप्रथम अंगितम महागणपतिम, तत्पश्चात तीश्रअलारीपो, कल्याणी जाती स्वरम तथा अंत में शंकर शिव महादेव पर नृत्य करके वहां बैठे श्रोताओं से खूब तालियां बजवाई और वाह-वाही लूटी। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन अनूप मिश्रा ने किया।