कछवा रोड स्थित मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव के बिंद बस्ती में एक तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान अफरातफरी मच गई। चार वर्ष की एक बच्ची के कुएं में गिरते ही उसे बचाने के लिए युवक भी कूद गया। दोनों को बचाने के लिए ममेरे भाई ने भी कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणाें ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद एनडीआरएफ की टीम मूकदर्शक बनी रही।