फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर धाम में अहिल्याबाई होल्कर को किया गया नमन

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 31 May 2025 05:02 PM IST

अहिल्याबाई होल्कर का स्मरण करते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा धाम में प्रातः 11 बजे माता का पुण्य स्मरण, अर्चन एवं आरती का आयोजन संपन्न किया गया। विश्वनाथ धाम स्थित माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर माता अहिल्याबाई के सनातन धर्म में अतुल्य योगदान का पुण्य स्मरण किया गया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के विद्वान अर्चक पं. श्रीकांत मिश्र, न्यास के अधिकारीगण तथा अन्य कार्मिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पुष्पार्पण एवं श्रद्धास्मरण का कार्यक्रम संपन्न किया गया। सनातन लोकचेतना को स्फूर्त एवं जीवंत रखने में माता अहिल्याबाई होलकर का अप्रतिम योगदान है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के भी अनेकानेक बार खंडन एवं पुनरोद्धार के संकटपूर्ण इतिहास में वर्तमान स्वरूप हेतु माता अहिल्याबाई होलकर का योगदान अविस्मरणीय है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास सनातन धारा के महापुरुषों एवं महनीय मातृशक्ति की महान कथाओं को संरक्षित, प्रचारित एवं लोकप्रचलित कर सनातन प्रेरणापुंज को सदैव प्रज्वलित रखने हेतु कृत्संकल्प है। न्यास सनातन चेतना को जागृत रखने के दायित्व को अंगीकृत कर इस दायित्व के सुचारू निर्वहन हेतु निरंतर सजग एवं तत्पर है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें