फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दालमंडी में शंकाओं को दूर करने पहुंची प्रशासनिक टीम, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 15 Oct 2025 07:37 PM IST

दालमंडी इलाके में चल रही सड़क चौड़ीकरण प्रक्रिया को लेकर सोमवार को प्रशासनिक हलचल तेज रही। व्यवसायियों की शंकाओं को दूर करने और जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए आज प्रशासनिक टीम दालमंडी पहुंची। टीम में राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और नगर निगम के अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने दालमंडी से नई सड़क तक के क्षेत्र का सर्वे किया और भवन स्वामियों से वार्ता की। इस दौरान दुकानदारों ने अपनी समस्याएं और आपत्तियां अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के सर्वे और वार्ता के आधार पर चौड़ीकरण कार्रवाई का फाइनल प्लान तैयार किया जा रहा है। सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए संयुक्त बैठक भी की गई। प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई से पहले सभी पक्षों को पूरा अवसर दिया जाएगा और पारदर्शिता के साथ कार्य होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें