{"_id":"68ef58cdda818d3c1e02716f","slug":"video-deepawali-mandav-him-ira-livelihood-fair-starts-at-indira-market-mandi-2025-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"इंदिरा मार्केट मंडी में दीपावली मांडव हिम ईरा आजीविका मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा मार्केट मंडी में दीपावली मांडव हिम ईरा आजीविका मेला शुरू
दीपावली के पावन अवसर पर आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता और आजीविका समर्थन के उद्देश्य से दीपावली मांडव हिम ईरा आजीविका मेला का शुभारंभ आज उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने इंदिरा मार्केट, मंडी में रिबन काटकर किया। यह मेला 15 से 19 अक्तूबर तक चलेगा। यह आयोजन आपदा प्रभावित परिवारों की आर्थिक पुनर्बहाली और आत्मनिर्भरता की दिशा में जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल है। उपायुक्त ने कहा कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य उन परिवारों को सहयोग देना है जिनकी आजीविका हालिया प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावित हुई है। यह आयोजन राष्ट्रीय आजीविका मिशन और राज्य आजीविका मिशन के तहत किया जा रहा है, जिसमें जिले के 14 विकास खंडों के स्वयं सहायता समूहों और भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की सक्रिय भागीदारी है। उपायुक्त ने बताया कि 16 अक्तूबर को रेड क्रॉस सोसाइटी मंडी की ओर से इसी स्थल पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी एनजीओ, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवाओं और नागरिकों से इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की। अपूर्व देवगन ने नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मेला केवल खरीदारी का अवसर नहीं, बल्कि संवेदना, सहयोग और आत्मनिर्भरता का उत्सव है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, एडीएम डॉ. मदन कुमार, जिला विकास अधिकारी (ग्रामीण विकास) गोपी चंद पाठक, खंड विकास अधिकारी तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।