कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश से लोकसभा के सियासी संग्राम में उतर सकती हैं। इस बात की चर्चा जोरों पर है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। ख़बरों के मुताबिक, कांग्रेस की नई रणनीति के तहत रायबरेली से प्रियंका गांधी के मैदान में नहीं उतरने पर दलित और अमेठी में ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगा सकती है।