उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया हैं। यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दिया है। जिसमें लड़कियों का दबदबा रहा है। बोर्ड द्वारा जारी नतीजों के अनुसार यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में कुल 88.18 फीसदी छात्र पास हुए। जिनमें से लड़कियों का पास प्रतिशत 91.69 रहा। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 85.25 रहा।