उन्नाव जिले में मोहल्ला शिवनगर में सीवर टैंक सफाई के दौरान तीन सफाईकर्मी उसमें गिर गए। जहरीली गैस के प्रभाव में आने से तीनों बेहोश हो गए। तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से तीनों को कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि टैंक सफाई के दौरान सफाईकर्मियों के पास मास्क व अन्य सुरक्षा उपकरण नहीं थे।