फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पूरे दिन नहीं निकली धूप, सर्द हवाओं से कांपे लोग, जगह-जगह लोग अलाव तापते दिखे

शिखा पांडेय Updated Sun, 05 Jan 2025 10:15 PM IST

ठंड का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अन्य दिनों के मुकाबले रविवार को ज्यादा ठंड रही। पूरे दिन धूप नहीं निकली और सर्द हवाएं चलने से लोग ठिठुरते रहे। सड़कों और मुख्य बाजारों में ठंड की वजह से सन्नाटा रहा। ठंड से बचाव के लिए जगह-जगह लोग अलाव तापते दिखे। रविवार को दिनभर सूर्य देव के दर्शन न होने और कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। सुबह और शाम कोहरा छाने से वाहनों व ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। सुबह कोहरे की वजह से नवीन गंगापुल, राजधानी मार्ग, आजाद मार्ग व जाजमऊ हाईवे पर वाहन सवार हेडलाइट जलाकर रेंगते हुए निकले। कानपुर से गंगाघाट होकर गुजरने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं। रही। स्टेशन पर यात्रियों को ठंड के बीच ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। सर्द हवाएं चलने से गलन बढ़ने से दोपहर बाद मुख्य मार्गों पर सन्नाटा देखा गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें