फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भारतीय रुपये के बदले ज्यादा विदेशी मुद्रा देने का झांसा देकर ठगी करने वाले पांच लोग गिरफ्तार

शिखा पांडेय Updated Mon, 24 Feb 2025 06:33 PM IST

विदेशी मुद्रा का लालच देकर लाखों की ठगी करने वाले बांग्लादेशी गिरोह को पुलिस ने पकड़ा। गिरोह में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। गिरोह लोगों को दो लाख रुपये लेकर बदले में सऊदी अरब की मुद्रा के तीन लाख के रियाल देने के बहाने ठगी करते थे।  21 फरवरी को बीघापुर थाना क्षेत्र में पुरवा मोड़ पर सराफा की दुकान चलाने वाले, रायबरेली के कलही गांव के मजरा पूरेचंदू निवासी मानू सोनी ने एक महिला व पुरुष के खिलाफ भारतीय मुद्रा के बदले सऊदी मुद्रा रियाल देने का लालच देकर 1.55 लाख रुपये की ठगी करने की तहरीर दी थी। घटना की जांच कर रही पुलिस ने बांग्लादेशी गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ठगी के 44 हजार रुपये, पचास रियाल के 20 नोट, 11 मोबाइल फोन, पांच एंड्रायड फोन, 6 मोबाइल सिम, भारत और बांग्लादेश का पासपोर्ट, दिल्ली का वोटर कार्ड, तीन पैन कार्ड, चार आधार कार्ड, राष्ट्रीय आईडी कार्ड बांग्लादेशी की फोटो कॉपी, बांग्लादेशी वीजा, ड्राइविंग लाइसेंस और घटना में प्रयोग की गई बाइक बरामद हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें