फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हाईवे पर ट्रक में मिला चालक का शव, हत्या की आशंका

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 05 Apr 2026 08:11 PM IST

लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर पयागीपुर के पास रविवार दोपहर बाद खड़े एक ट्रक के भीतर से ड्राइवर का शव पड़ा मिला। गाड़ी मालिक प्रयागराज निवासी संजय खत्री ने बताया कि उनका ट्रक बहराइच से लौट रहा था। ट्रक को प्रयागराज निवासी चालक प्रदीप यादव (25) चला रहा था। गत दिनों ड्राइवर से संपर्क न होने पर उन्होंने जीपीएस के माध्यम से ट्रक की लोकेशन को ट्रैक किया। ट्रक की लोकेशन लखनऊ-वाराणसी रोड पर सुल्तानपुर के पयागीपुर के पास 400 केवी पावर हाउस (गेट नंबर 3) के पास मिली। मौके पर पहुंचने पर मालिक ने ट्रक के भीतर ड्राइवर का शव पड़ा देखा। पुलिस के अनुसार, प्रदीप का शव ट्रक की नॉन-ड्राइवर सीट पर पड़ा मिला। उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। काफी खून भी बह चुका था। एसपी चारू निगम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वारदात के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। मालिक के मुताबिक, प्रदीप पिछले 15-20 दिनों से बिहार और महाराष्ट्र के रूट पर था। आशंका है कि उसके पास कुछ नकदी थी, जो मौके से गायब मिली है। हालांकि, मृतक का एंड्रॉइड मोबाइल फोन ट्रक के भीतर शव के पास ही सुरक्षित पाया गया। पुलिस अब हाईवे के टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से ट्रक की आवाजाही को ट्रैक कर रही है। इससे वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान और घटना के तरीके का पता लगाने में मदद मिलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें