फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Sultanpur: प्रसिद्ध संत दत्तात्रेय सदानंद चौरासी महाराज का निधन, फेफड़ों में संक्रमण की समस्या से थे पीड़ित

ishwar ashish Updated Mon, 20 Jan 2025 10:50 PM IST

सुलतानपुर जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध संत दत्तात्रेय सदानंद चौरासी महाराज का सोमवार रात निधन हो गया। चौरासी महाराज काफी दिनों से फेफड़ों में संक्रमण की समस्या से पीड़ित थे। उनका इलाज लखनऊ के मिडलैंड हॉस्पिटल में चल रहा था। चार दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत में सुधार न होने के कारण सोमवार शाम साढ़े 6 बजे के करीब उन्हें वेंटिलेटर पर आश्रम वापस लाया गया। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बेलहरी चौकी अंतर्गत गोमती तट पर स्थित चौरासी बाबा आश्रम में भक्तों द्वारा सतनाम पाठ का जाप किया जा रहा था। सोमवार रात उनकी तबीयत और बिगड़ने पर सेवादारों ने उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर ले जाया। वहां चिकित्सक डॉ. गिरीश चंद्र ने रात 8:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौरासी बाबा के निधन की खबर से आश्रम में शोक की लहर दौड़ गई। भक्तों और सेवादारों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोतिगरपुर पुलिस सुरक्षा के साथ आश्रम पर तैनात है। महाराज के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। दत्तात्रेय सदानंद चौरासी महाराज का क्षेत्र में अत्यधिक सम्मान था। उन्होंने समाज में शांति और अध्यात्म का संदेश फैलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके आशीर्वाद से कई लोगों ने अपने जीवन को सही दिशा दी। महाराज के अंतिम संस्कार की तैयारी आश्रम में हो रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें