फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में दोस्त के साथ उसकी प्रेमिका से मिलने गए किशोर की हत्या, प्रेमी की हालत नाजुक

भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Jul 2025 04:02 PM IST

यूपी के सुल्तानपुर में रविवार की रात दोस्त के साथ उसकी प्रेमिका से मिलने गए किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। जबकि प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरा साथी मौके से भाग निकला। घायल प्रेमी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवती के पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है। घटना कादीपुर क्षेत्र के बेरा मारूफपुर गांव की है। गांव निवासी रमाशंकर का पुत्र कुनाल (22), सुनील निषाद का पुत्र संजय निषाद (16) व बाबू खान (22) गहरे दोस्त थे। परिजनों के मुताबिक, रविवार की रात कुनाल अपने साथ बाइक से संजय व बाबू खान को लेकर गांव से करीब डेढ़ किमी दूर पलिया गोलपुर गांव गया था। ग्रामीणों के अनुसार, कुनाल का पलिया गोलपुर गांव की एक 20 वर्षीय युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। उसी से मिलने के लिए वह दोस्तों को लेकर पहुंचा था। नहर किनारे देर रात युवती भी पहुंची थी। अचानक पिता अपनी बेटी को खोजते हुए कुछ लोगों के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि युवती के पिता ने अन्य लोगों के साथ मिलकर तीनों दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से कुनाल व संजय घायल हो गए। जबकि, बाबू खान मौके से भाग निकला। आरोपियों ने संजय पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार किए। इससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें