संसद में राणा सांगा पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा दिए गए विवादित बयान पर कथा वाचक शांतनु महाराज ने सुल्तानपुर से कड़ा प्रहार किया। वह भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर ठठेरी बाजार में आयोजित कवि सम्मेलन में पहुंचे थे। मंच से उन्होंने कहा कि जिस दल से वे राज्यसभा पहुंचे हैं, उनकी मंशा स्पष्ट है। वे बाबर और औरंगजेब को ही मानने वाले लोग हैं। शांतनु महाराज ने कहा कि महापुरुषों की परंपरा को खत्म करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। बिना नाम लिए करणी सेना का समर्थन जताते हुए कहा कि जिन्होंने करारा जवाब दिया, मैं उनका समर्थन करता हूं। यदि भविष्य में ऐसा दोबारा हुआ, तो और भी कड़े शब्दों में प्रतिशोध लिया जाएगा।