फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र बार चुनाव में पड़े 847 वोट, अध्यक्ष, महामंत्री समेत पांच पदों पर 18 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटी में बंद

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 20 Dec 2024 11:11 PM IST

सोनभद्र बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को 847 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। देर शाम तक हुए मतदान के बाद मतपेटी को सील कर कड़ी सुरक्षा के बीच रख दिया गया। शनिवार को सुबह 10 बजे से मतगणना होगी। चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष समेत पांच पदों पर कुल 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। बार चुनाव को लेकर कई दिनों से कचहरी परिसर में गहमागहमी बनी हुई है। नामांकन के बाद से ही प्रत्याशी मतदाताओं से मिलकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे थे। शुक्रवार को सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश पाठक, अरुण कुमार मिश्रा और अशोक कुमार श्रीवास्तव के बीच त्रिकोणीय लड़ाई दिखी। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए गोविंद प्रसाद मिश्र और शारदा प्रसाद मौर्य एडवोकेट के बीच आमने-सामने की टक्कर रही। महामंत्री पद पर योगेश कुमार द्विवेदी, अखिलेश कुमार पांडेय और अरुण कुमार सिंघल भी त्रिकोणीय मुकाबले में घिरे नजर आए। कोषाध्यक्ष पद के लिए आशीष कुमार मिश्रा उर्फ मंटू, बंशीधर पांडेय व वीरेंद्र कुमार सिंह के बीच मुकाबला है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य (15 वर्ष से नीचे) के 6 पदों के लिए अविनाश रंजन त्रिपाठी, आशीष कुमार पाल, कंचन, प्रमोद कुमार सिंह, रमाशंकर चौधरी, राहुल जैन, श्याम किशोर मिश्र मैदान में हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शशि कुमार मिश्रा ने बताया कि बार में कुल 935 मतदाता थे। इसमें 18 ने पिछले दिनों टेंडर मतदान किया था। शुक्रवार को 829 सदस्यों ने वोट डाले। इस तरह कुल 847 वोट पड़े हैं। मतगणना 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 9 चरणों में होगी। मतगणना के दौरान सुरक्षा की पूरी व्यवस्था कायम रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें