फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चला जनजागरूकता अभियान; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Fri, 03 Jul 2026 11:06 PM IST

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद के समस्त विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों में व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान संचालित किया गया। इसमें सफाईकर्मियों, पंचायत सहायकों, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्राम प्रधानों की सक्रिय भागीदारी रही। अभियान के दौरान लोगों को संचारी एवं संक्रामक रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के अंतर्गत जनपद के 207 विद्यालयों में संचारी रोग जागरूकता रैली निकाली गई। 55 ग्रामों में नालियों की सफाई, 102 स्थानों पर झाड़ियों की कटाई, 19 शौचालयों का निर्माण तथा नगर पंचायत क्षेत्रों में 117 स्थानों पर नालियों की सफाई कराई गई। इसके अतिरिक्त 102 हैंडपंपों की मरम्मत, 3 नगरीय वार्डों में फॉगिंग, 21 पशुपालकों को जागरूक करने तथा कृंतक नियंत्रण के लिए 14 बैठकों का आयोजन किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें