चिल्काडांड मार्केट के पास वाराणसी मुख्य मार्ग पर खड़े एक ट्रक से स्कूटी के टकराने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी दूसर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे को संजीवनी चिकित्सालय, एनटीपीसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। शुक्रवार की देर रात शक्तिनगर थाना क्षेत्र के चिल्काडांड मार्केट के पास स्कूटी ट्रक से जा टकराई। स्कूटी सवार अंकित कुमार (22) पुत्र घनश्याम उरांव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके साथ बैठे अजित उरांव (23) पुत्र चम्पा उरांव, निवासी बस्ती शक्तिनगर, गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में अजित का एक पैर टूट गया है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया, जबकि अजित का इलाज जारी है। शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि शव को मर्चरी में रखवाया गया है। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दुद्धी भेजा जा गया है।