सोनभद्र में योगी सरकार के 100 दिन पूरा करने के बाद भी जिले में अवैध खनन और कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाकर बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। एसपी कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार को खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और करीब डेढ़ घंटे तक कलेक्ट्रेट में हंगामा किया।