फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Sitapur: पिसावां मामले में धरने पर बैठे सांसद आनंद भदौरिया व पूर्व विधायक अनूप गुप्ता

ishwar ashish Updated Sun, 06 Apr 2025 05:48 PM IST

पिसावां के विभरापुर गांव में आंबेडकर व बुद्ध प्रतिमा हटाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। रविवार को सपा सांसद आनंद भदौरिया व पूर्व विधायक अनूप गुप्ता गांव पहुंचे। सपा के अन्य नेताओं के साथ धरने पर बैठ गए । गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है। सांसद आनंद भदौरिया ने कहा कि आखिर कानून पर ऐसा कौन संकट था जिसके चलते आंबेडकर की प्रतिमा बुल्डोज करनी पड़ी। वहीं, इस मामले में भीम युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी पिसावां पहुंचे । बता दें कि विभरापुर गांव में शनिवार को एसडीएम पुलिस बल के साथ आंबेडकर व गौतम बुद्ध की मूर्तियां हटवाने गए थे। यह मुर्तियां पंचायत भवन के ठीक सामने सरकारी जमीन पर रखी थीं। स्थानीय प्रशासन उसे हटवाने गया। मूर्तियां हटाकर लौट रहे एसडीएम व पुलिस के काफिले पर पीछे से ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसमें पुलिस की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। सात पुलिसकर्मियों को चोट आई है। अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाकर स्थानीय प्रशासन दोबारा गांव में घुसा और पांच लोगों को हिरासत में लिया। वहीं, कुल 14 नामजद व 100 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। सात लोग गिरफ्तार हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें