फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिना अनुमति खलिहान में स्थापित की आंबेडकर की प्रतिमा, ग्रामीणों के विरोध के बाद हटाई गई

यूपी के सीतापुर में बिना अनुमति स्थापित की गई भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को ग्रामीणों ने हटा लिया है। गांव में विरोध के बाद मामला थाने तक पहुंचा। रविवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। पुलिस ने प्रतिमा को कब्जे में लिया है। मामला रामकोट थाना इलाके के लोधौरा गांव का है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने बिना किसी से चर्चा किए शनिवार की रात खलिहान की जमीन पर प्रतिमा स्थापित कर दी थी। पांच वर्ष पहले इसी स्थान पर वट वृक्ष था। गांव की महिलाएं इस पर वट सावित्री पूजा करती थीं। पेड़ सूखने के बाद यह जगह खाली हो गई। हम लोग दोबारा इस जगह पर पेड़ लगाने की योजना बना रहे हैं। इससे पहले ही बिना किसी अनुमति कुछ लोगों ने रात में आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। सुबह हम लोगों ने देखा तो पता चला। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर रामकोट पुलिस के साथ थाना कोतवाली देहात, कोतवाली खैराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रतिमा को कब्जे में लिया है। रामकोट थाना प्रभारी जंग बहादुर पांडेय ने बताया कि प्रतिमा को ग्रामीणों ने स्वयं हटा लिया है। कोई भी विवादास्पद स्थिति नहीं है। गांव में शांति व्यवस्था बहाल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें