सीतापुर में जिले के प्रभारी मंत्री मनोज पांडेय शुक्रवार देर रात रात्रि चौपाल में टेडवा चिलौला पहुंचे। उन्होंने बिजली समस्या पर बोलते हुए कहा कि पहले सैफई में 24 घंटे लाइट आती थी। अब सबको समानता से मिलती है। कहा कि केंद्र सरकार के 12 साल में हमेशा समानता की बात हुई है। सबको समान रूप से योजनाओं का लाभ मिल रहा है।