सपा सांसद पर हुए हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अगुवाई में पार्टी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की अगुवाई में ज्ञापन सौंपा। पुतला फूंककर मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। न्याय नहीं मिलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।