फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन अभियान चलाकर हटवाया गया अतिक्रमण, हटाए गए टीनशेड

रोहित सिंह Updated Sun, 14 Dec 2025 06:08 PM IST

शहर के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने गंभीर रूख अख्तियार कर लिया है। रविवार को नगर पालिका और प्रशासन ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया और अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान शहर के आजाद चौक से लेकर शुगर मिल तक सड़क तक किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण से सड़कें सिकुड़ गई थी, जिसके कारण आए दिन शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी। इस समस्या के निदान के लिए प्रशासन और नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के कर्मियों ने शहर के आजाद चौक, नेहरू चौक, मुखलिसपुर तिराहा, गोलाबाजार, बैंक चौराहा सहित अन्य क्षेत्रों में अतिक्रमण हटवाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें