सिद्धार्थनगर में ढाई साल से बंद भीमापार रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने के लिए स्वीकृति मिलने के बाद उसका उद्घाटन करने रविवार को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उनका स्वागत करने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े । इस दौरान पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।