भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के भरवठिया मुस्ताहकम में शनिवार को छाया एकीकृत वीएचएसएनडी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित एएनएम तारामती ने ड्यूलिस्ट के आधार पर गांव के 22 बच्चों का टीकाकरण के साथ ही छः गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच किया। शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने आशा के कार्यों का सत्यापन किया।इस दौरान अधीक्षक ने उपस्थित एएनएम के साथ लोगों को बताया कि टीकाकरण सभी बच्चों व गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी है।उन्होंने बताया कि विटामिन ए की खुराक नौ माह से 59 माह तक के बच्चों को जरूर दें।