विद्युत विभाग के तरफ से विद्युत उपकेंद्र कठौतिया रामनाथ, बेलहसा व सिकौथा में बुधवार को जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता के नेतृत्व में लगाए गए बिजली बिल राहत योजना कैंप में दसवें दिन दोपहर साढ़े बारह बजे तक 12 उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराया। इसके साथ ही करीब 41 हजार रुपये का राजस्व वसूला गया।