फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 22 May 2026 03:38 PM IST

वीरपुर। ग्राम पंचायत मिश्रौलिया के मजरा हिम्मतपुरवा निवासी नसरीन (22) की बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर आई नवीन मॉडर्न थाने की पुलिस टीम ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दौलतपुर निवासी मृतका की मां बिसमिल्ला ने बताया कि उन्होंने एक साल पहले नसरीन का निकाह आरिफ के साथ करवाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि दामाद आरिफ ने ही उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि नसरीन की मौत के बाद उन्हें सूचना नहीं दी गई, उनकी बड़ी बेटी यास्मीन ने उन्हें मौत की सूचना दी। सूचना पर जब वो नसरीन के घर पहुंची तो उसके ससुरालीजनों ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही। जबकि नसरीन के गले पर चोट के निशान थे और गला काला हो गया था। नवीन मॉडर्न थाना प्रभारी जयहरि मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हर पहलू की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें