फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छह दिन से लापता युवक का शव जंगल में फंदे से लटकता मिला, थाने में दर्ज करवाई थी गुमशुदगी

ग्राम पंचायत बरगदहा के मजरा घुमना निवासी रामप्रसाद (24) का शव बुधवार को संदिग्ध हालात में ककरदरी जंगल में पेड़ से गमछे के फंदे पर लटकता मिला। शव देख लकड़कट्टों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के बड़े भाई राजितराम ने बताया कि रामप्रसाद 14 मई को घर से निकला था। इसके बाद वापस घर नहीं लौटा। शाम तक उसके घर न लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई। साथ ही थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। इस दौरान बुधवार को सूचना मिली कि जंगल में एक युवक का शव फंदे से लटक रहा है। मौके पर आकर देखा तो वो मेरे भाई का ही शव था। राजितराम ने बताया कि राम प्रसाद ने फांसी क्यों लगाई इस संबंध में किसी को भी जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें