स्वर्गीय श्यामता प्रसाद चौधरी महिला महाविद्यालय में बुधवार को बाल विवाह रोकथाम के लिए छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाला। इस दौरान छात्राओ ने बच्चों के सपने सजाएं, उनका बाल विवाह न कराएं, ज्ञान का दीप जलाना है श्रावस्ती को बाल विवाह मुक्त बनाना है, अगर तुम्हें हैं बेटियां प्यारी, दे दो उन्हें बाल विवाह से आजादी आदि स्लोगनों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान छात्राओं ने बाल विवाह रोकने की सामूहिक शपथ ली। इस मौके पर सभी शिक्षक व छात्राएं मौजूद रहीं।