फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती: मेडिकल स्टोर पर बिक रहीं अस्पताल की दवाएं, वायरल हो रहा वीडियो

ishwar ashish Updated Thu, 07 Nov 2024 04:53 PM IST

अस्पताल आने वाले मरीजों को दी जाने वाली दवाएं मेडिकल स्टोरों पर बिक रही हैं। इसका खुलासा करता हुआ एक वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हुआ है जबकि जिम्मेदार विभाग को इसकी जानकारी नहीं है। जमुनहा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने कई मेडिकल स्टोर संचालित हैं। जहां पीएचसी में आने वाली दवाएं बेची जा रही हैं। जिसका बृहस्पतिवार को किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिस मेडिकल स्टोर का वीडियो वायरल हुआ है। वह पीएचसी से मात्र 150 मीटर दूरी पर स्थित है। वायरल वीडियो में दुकानदार से दवा किससे मिली इसकी भी पूछताछ की जा रही है। अमर उजाला ने जब इसकी पड़ताल किया तो पता चला कि यह हाल सिर्फ जमुनहा का ही नहीं बल्कि तहसील मुख्यालय जमुनहा स्थित सीएचसी के सामने मेडिकल स्टोर पर भी अस्पताल की दवाएं बेची जा रही हैं जिन पर उत्तर प्रदेश सरकार का लोगो ही नहीं नाट फार सेल का रैपर भी मिल रहा है। अचानक वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारों का मानना है कि अस्पताल के ही कुछ कर्मचारी दुकानदारों से मिलीभगत कर दवाएं बेच रहे हैं जिसे सीमा पार नेपाल तक ले जाया जाता है। वहीं, इस बारे में सीएमओ डा. एपी सिंह ने ऐसा कोई वीडियो वायरल होने की जानकारी से इंकार किया है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें